फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामदर्ज सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
शहर कोतवाली के क्षेत्र पल्ला गल्ला मण्डी निवासी अजय पाठक पुत्र प्रदीप पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 21 मई की रात्रि मोहल्ले के बंटी जाटव, पे्रम पुत्र राकेश, शिवम, जितेन्द्र, गुडलक, अंशु, नितिन, अंकित , पूनम, मास्टर अपने दस अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडों से आये और गाली-गलौज करते हुए अजय, शिवम, अमित, अमन को मारपीट कर घायल कर दिया और जातिसूचक गाली-गलौज किया। आसपास के लोगों के आ जाने पर जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
घर में घुसकर मारपीट में दस नामदर्ज सहित 20 पर मुकदमा दर्ज
