फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय में चल रहे हत्या के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ला नवाब न्यायमत खां पश्चिम मेमरान निवासी अवधेश सिंह चौहान पुत्र स्व0 शिवसिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उनके पुत्र अर्पित कुमार उर्फ अशंू की हत्या मनोज राजपूत निवासी श्याम नगर, रोहित सिंह व टिन्कू शुक्ला उर्फ वरुण शुक्ला निवासी बजरिया निहालचन्द्र ने रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में कर दी थी। जिसका 21 अक्टूबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। तीनों अभियुक्त में से मनोज राजपूत जेल से जमानत पर बाहर है। 16 मई को पीडि़त न्यायालय से तारीख कर घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, तभी मनोज राजपूत व उसके भाई नरेश ने रोक लिया और मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने लगे। मैने मना कर दिया तो मुझे गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
मुकदमे में समझौता न करने पर दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
