संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जनपद का किया दौरा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मनोज कुमार द्विवेदी ने जनपद का दौरा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग से संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक से जानकारियां लीं।
साथ ही भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में चल रहे स्काउट गाइड के नव नियुक्त पदाधिकारियों का गठन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जनपद दौरे पर आये संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी भोलेपुर स्थित एक स्कूल की हाईस्कूल की मान्यता को लेकर निरीक्षण करने आये। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और स्काउट गाइड के नव नियुक्त पदाधिकारियों से मिलकर वापिस चले गये। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्काउड गाइड के पदाधिकारी व शिक्षगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *