जेडी की उपस्थिति में भारत स्काउट गाइड की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन.

*डीआईओएस का हुआ सम्मान, जिला मुख्यायुक्त बने दिनेश कुमार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में प्रादेशिक कार्यालय भारत स्काउड और गाइड लखनऊ से प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत के द्वारा प्राप्त नवीन नियमावली के अनुपालन में जिला कार्यकारिणी का गठन सहायक प्रादेशिक आयुक्त/संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में जिला आयुक्त आशीष कुमार सिंह कब, रामदास स्काउट, डॉ0 रमन प्रकाश (रोवर), प्रमोदचंद्र गंगवार (एडल्ट रिसोसिस), पुष्पा सिंह (बुलबुल), इन्दू मिश्रा (गाइड), डॉ0 शालिनी सिंह (रेंजर), संगीता यादव (एडल्ट रिसोसिस), सहायक जिला आयुक्त डॉ0 आलोक बिहारी लाल शुक्ला, डॉ0 बृजभूषण सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, विनीत कुमार चौहान, डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी डॉ0 नीतू मसीह, सुमन त्रिपाठी, इंद्रा राठौर, दीपिका राजपूत को बनाया गया है। जिला मुख्यालय आयुक्त अनिल ंिसंह, योगेश तिवारी, सत्यप्रकाश वर्मा, शीतल, डॉ0 ऋचा यादव, डॉ0 विश्व मोहिनी पाण्डेय बनीं। कोषाध्यक्ष संतोष कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव डॉ महेशचंद्र राजपूत, संयुक्त जिला सचिव डॉ0 रचना उमराव, सहायक सचिव डॉ0 जितेंद्र कुमार यादव को बनाया गया। जिला संगठन आयुक्त सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, भारती मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त आलक शंकर दुबे, ऐस्तर रोज दयाल को बनाया गया है। लीडर ट्रेनर सुधीर कुमार कुशवाहा, चमन शुक्ला, आदेश गंगवाप को बनाया गया है। सहायक लीडर ट्रेनर पुष्कर मिश्रा, पुष्पेद्र शर्मा, राजकुमार, वीना गौतम को जिम्मेदारी दी गयी है। प्रशिक्षण काउंसलर प्रदीप यादव, योगेश कुमार, गजेंद्र, ध्रुव मिश्रा, गौरी कुशवाहा, तनवी सिंह, सीमा पथरिया को बनाया गया है। ग्रुप लीडर भुवनेश प्रताप सिंह भदौरिया, जितेंद्र सिंह, हिमतेश शाक्य, शशीवाला अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी गयी है। युवा लीडर वैभव सिंह सोमवंशी को बनाया गया है। आईटी कोआर्डीनेटर योगेश कुमार बने। विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ0 विनोद कुमार गुप्ता, शंभूनाथ बने। आजीवन सदस्य राजकुमार, राकेश कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है। कार्यक्रम का संचालन भारती मिश्रा ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने स्काउट आंदोलन से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाये जाने हेतु पंजीकरण और नवीनीकरण पर जोर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि स्काउट भावना से मिलकर कार्य करना चाहिए। जिला मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *