
बैंक आवेदकों को क्यूआर कोड करें प्रदान: जिलाधिकारी
कल टेबलेट वितरित करेंगे उपमुख्यमंत्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि विषयक बैठक का आयोजन कलेक्टे्रट सभागार में किया गया।
पीएम स्वनिधि का धन प्राप्त करने हेतु आवेदक को पात्र होना चाहिए व उसका पंजीकरण भी होना चाहिए। पात्रता के अनुसार उसे अन्य शासकीय योजनाओं से आच्छादित होना चाहिए। आवेदक को बैंक क्यूआर कोड अवश्य प्रदान करें, ताकि ग्राहक को ऑनलाइन भुगतान करने में असुविधा न हो। डीएम ने कहा कि बैंक आवेदक को औपचारिकता पूरी करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। आम जन स्ट्रीट बेन्डर्स से चाट आदि सामान खरीदे व क्यूआ कोड से भुगतान करें। संकिसा बसंतपुर व नवाबगंज में विशेष परिश्रम की आवश्यकता है। बैंकों के पास जो आवेदन लंबित है, उसे निस्तारित करें। पात्र आवेदनों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि बैंकों के पास बहुत बड़ी संख्या में आवेदन लंबित है। सर्वाधिक प्रकरण फर्रुखाबाद में लंबित है, यह सर्मिंदंगी का विषय है।बैंक तत्काल सुधार करें, अन्यथा उच्चाधिकारियों को सूचित किया जायेगा। कमालगंज में ५ की अपेक्षा ७ आवेदकों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देने पर जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया। सभी बैंक सक्रिय हो जाये। यदि कोई ऋणी ऋण को शीघ्र लौटा दे तो बैंक उसे भविष्य में बड़े ऋण वितरित कर प्रोत्साहित करें। बुधवार को उपमुख्यमंत्री द्वारा टेबलेट वितरित किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी आदि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
