तहसील सदर के स्टोर में लगी आग, अभिलेख जलकर हुए राख.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते तहसील सदर के स्टोर में आग लग गई। जबकि लाइन कटी हुई थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। नहीं तो तहसील में रखे पुराने सारे रिकॉर्ड राख हो सकते थे। एक बड़ी घटना होने से टल गई।
संदिग्ध परिस्थितियों के चलते तहसील सदर के पुराने स्टोर में अज्ञात कारणों कारणों के चलते आग लग गई। तहसील अधिकारियों व तहसील रजिस्ट्रार पहुंचने पर दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। जब इस घटना के बारे में अधिकारियों व तहसील रजिस्ट्रार से बात की गई , तो बताया आग कैसे लगी है पता नहीं चल सका यह जांच का विषय है।
जांच कराई जाएगी। विद्युत लाइन कटी हुई थी शॉर्ट सर्किट से आग लगी होने की कोई पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया किया किसी के द्वारा लगाई दी जा सकती है। कारण पता नहीं हो सका। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *