नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों की शपथ 26 व 27 को.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष व नवगठित नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण कराये जाने के लिए उ0प्र0 सरकार के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी करते हुए समस्त मण्डलायुक्त, जिला मजिस्टे्रट व उनके अनुपस्थित में एसडीएम को घोषित तिथियों पर शपथ ग्रहण कराये जाने को कहा है। प्रमुख सचिव द्वारा भेजे गये पत्र में दर्शाया कि समस्त नगर पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायतों के सदस्यों की शपथ ग्रहण कराये जाने के लिए 26 व 27 मई की तिथि निर्धारित की गई है। संबंधित डीएम इन तिथियों पर अध्यक्ष व सदस्यों की शपथ कराया जाना सुनिश्चित करें। उनकी अनुपस्थिति में एसडीएम तय तिथि पर शपथ ग्रहण कराये। शपथ ग्रहण की सूचना आते ही नगर पालिका व नवगठित नगर पंचायतों में तैयारियां शुरु कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *