दबंगों ने युवक को पीटा, नौ पर मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चक्की से आटा लेने जा रहे युवक को दबंगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामदर्ज सहित 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी किरण देवी पत्नी अनिल ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 23 मई को मेरा भतीजा सूरज राठौर आटा लेने जा रहा था, तभी रास्ते में खड़े नीरज कटियार पुत्र सुरेश कटियार, निर्दोश कटियार पुत्र सुरेश कटियार, संदेश कटियार पुत्र सुरेश कटियार, आलोक कटियार व गौरव कटियार तथा इनके चार अज्ञात साथियों ने रोंक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचा मेरा भाई जनविजय पहुंचा तो दबंगों ने भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *