*डीएम से अपने गृह जनपद केरल ले जाने की थी मांग
*दो वर्ष पूर्व कोरोना काल में हो गई थी मृत्यु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दो वर्ष बाद पत्नी की मांग पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद ईसाई कब्रिस्तान में कब्र की खुदाई कर अवशेष निकलवाये गये।
जानकारी के अनुसार जौली पौल के पति मि. पौल ईजे मूल निवासी ईमरॉयल हाउस जिला कोट्यम केरल हाल निवासी एंथोनी फतेहगढ़ शीशम बाग (कैंट एरिया) में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके पति की कोविड काल में वर्ष 2021 में 24 अपै्रल को मृत्यु हो गई थी। जिन्हे फतेहगढ़ स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। कोविड कफ्र्यू समाप्त हो जाने के बाद उन्होंने अपने पति के अवशेषों को अपने गृह जनपद ले जाने के लिए जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मांग की। जिसके बाद जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्र पर संबंधित को जांच कर कार्यवाही का आदेश दिये। इस दौरान जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि किसी को कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर सदर एसडीएम संजय कुमार सिंह व अपर मुख्यचिकित्साधिकारी की मौजूदगी संबंधित ईसाई कब्रिस्तान में कब्र को खुदवाकर अवशेषों को निकलवाकर जौली पौल को पॉलीथिन में पैककर सौंप दिया।
पत्नी की मांग पर दो वर्ष बाद कब्र से पति निकलवाये गये अवशेष.
