17 मई को नगर में निकाली जायेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने आगामी एक महत्वपूर्ण अभियान भारत शौर्य तिरंगा यात्रा के संबंध में पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि पड़ोसी मुल्क द्वारा प्रायोजित आतंकवाद से कश्मीर के पहलगाम में एक विभक्ति घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें 26 भारतीयों की निर्मम हत्याएं हुई इस घटना के बाद भारत ने देरी न करते हुए घटना से संबंधित आतंकवादियों एवं आतंक को बना देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। जिसमें भारतीय सैन्य अधिकारियों ने अपनी वीरता और शौर्यता का प्रदर्शन करते हुए आतंक एवं आतंकवादियों पर कार्रवाई की। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत की कार्यवाही को रोकने का आग्रह किया, लेकिन भारत ने प्रायोजित आतंक को समाप्त करने की हिदायत देते हुए दोबारा ऐसा करने का दुस्साहस करने पर ऐसी ही फिर कार्यवाही करने की बात कही है। भाजपा ने निर्णय लिया है कि वह 17 मई को सायंकाल 4 बजे टाउन हॉल से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकलेगी। जिसमें जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों से आवाहन करेगी कि वह इस यात्रा में शामिल होकर भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस के लिए उनका उत्साहवर्धन करें। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कार्यक्रम के लिए संयोजकों की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक दल का झंडा प्रयोग नहीं किया जाएगा, केवल भारतीय तिरंगा प्रयोग किया जाएगा। यह यात्रा टाउन हॉल से आरंभ होकर लाल दरवाजा फब्बारे पर समाप्त होगी। ब्लॉकों एवं विधानसभा स्तर पर भी यह यात्रा निकालने के लिए तैयारी बैठक होगी। तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई है। इस यात्रा में पूर्व सैनिकों से भी शामिल होने का आवाह्न किया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। 21 मई से 31 मई के मध्य 300वीं जयंती मनाई जाएगी। इस जयंती को मनाने के लिए 17 मई को संगठन की बैठक बुलाई गई है। जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाथम, अंकित गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, रमला राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, गोपाल राठौर, राजकुमार वर्मा, राकेश भदोरिया, राजीव चतुर्वेदी, हिना दवे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *