फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जैसे ही डिप्टी सीएम पार्टी कार्यालय आवास विकास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह राठौर, कुलदीप गंगवार, डीएस राठौर ने बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कई कार्यकर्ताओं ने उपहार देकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, ममता सक्सेना, रश्मिी दुबे, रचना अवस्थी, रमला राठौर, सुमन राठौर ने बृजेश पाठक का स्वागत किया। फतेहगढ़ मण्डल अध्यक्ष रामवीर चौहान व युवा मोर्चा के महामंत्री शिवम दुबे ने प्रतीक चिन्ह देकर डिप्टी सीएम का स्वागत किया। विश्वास गुप्ता मोहन अग्रवाल ने भी स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अश्नील दिवाकर, रामसनेही बाथम, शैलेन्द्र राठौर, वीरेन्द्र कठेरिया, वीरेन्द्र सिंह राठौर, गोपाल सिंह, शशांक शेखर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, डा0 भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने उपमुख्यमंत्री का पार्टी कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत
