डिप्टी सीएम ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट व कई महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौंपी चाबियाँ..

फर्रूखाबाद समृद्धि न्यूज़।। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अन्तर्गत लाभार्थी युवाओं को 10 टेबलेट वितरित किये गये व 648 टेबलेट वितरण हेतु शैक्षणिक संस्थानों को उपलब्ध कराये गये। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित कीं एवं पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को प्रतिकात्मक चेक वितरित किये गये। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत नौ वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों का कायाकल्प कर प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार ने हर तरीक़े से जनसामान्य की जरूरतों का ध्यान रखते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने आज लाभान्वित लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करे और देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करें एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें भी दी।
इस अवसर पर विधायक भोजपुर, विधायक कायमगंज, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एवं संबंधित अधिकारी व लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *