
*मौके पर नगर मजिस्टे्रट व सीओ सिटी ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतरवाया
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मस्जिद की मीनार पर चढ़कर युवक ने गले में तार डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया। जिसे देखा मोहल्ले वालों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सिटी मजिस्टे्रट व सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गये और कड़ी मशक्कत के बाद मीनार पर चढ़े युवक को नीचे उतारा और अपने साथ कोतवाली ले गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने युवक को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के पीछे मोहल्ला डबग्राम स्थित अक्सा मस्जिद की मीनार पर तार लेकर चढ़ गया और आत्महत्या के लिए तार को गले में बांध लिया। यह नजारा देख मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, सीओ सिटी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और उसे समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त है। सूत्रों की माने तो थाना अमृतपुर कस्बा निवासी नागेन्द्र राजपूत ने मकान में पुताई करने के लिये अपने रिश्तेदार जनपद एटा के नगला दुर्जन निवासी विपिन कुमार को बुलाया था। विपिन अपने साथ ३५ वर्षीय सलीम पुत्र जाफर अली निवासी ग्राम नाडर थाना सिधौली कला जनपद एटा को भी लाया था। बीते दिनों सलीम ने विपिन से कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। गुरुवार सुबह सलीम शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की मीनार पर चढ़ गया और आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मानसिक रुप से विक्षिप्त युवक को अपने साथ कोतवाली ले गयी और सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने युवक को सौंप दिया।
