फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मारपीट कर रुपये व सोने की चैन लूट लेने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र विजाधरपुर निवासी शिवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 उदयवीर सिंह ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि बीती रात वह सेन्ट्रल जेल चौराहा से होते हुए भोलेपुर बेवर रोड स्थित एक बुक डिपो पर गाड़ी से जा रहा था, तभी रास्ते में एक बाइक व एक स्कूटी सवार चार व्यक्ति हाथ देकर गाली-गलौज करने लगे गाड़ी रोकने को कहा। न रोकने पर कुछ देर बाद टाटा मोटर्स के पास उक्त लोगों ने गाड़ी के अपनी बाइक व स्कूटी लगा दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया और जेब में रखी ५२०० रुपये की नगदी व सोने की चैन व एक सोने का पैंडल लूट लिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपीगण तमंचे से जानमाल की धमकी देकर भाग गये। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
एसपी के आदेश पर मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज
