
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद भी ग्राम पंचायत सिरौली के लोग सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगा रहे है। सरकार द्वारा बनवाए गए शौचालय में कंडे भर दिये।
विकासखंड क्षेत्र मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा नगला झाबरा के ग्रामीण सरकार द्वारा करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद ग्राम पंचायतों में शौचालयों की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 12-12 हजार रुपये दो किस्तों में देकर शौचालय निर्माण करवाया गया। सरकार ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को बाहर शौच न जाने के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है। जिससे स्वच्छ भारत मिशन कामयाब हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
मोहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरौली के मजरा नगला झाबरा के ग्रामीण शौचालयों में कंडे भरे हुए है और शौच के लिए महिला व पुरुष आज भी खेतों में जा रहे है। जिससे सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लगाया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार से जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लोगों को इस बारे में समझाया गया कि लोग शौचालय में कंडे न भरे और उसका शौच के लिए प्रयोग करें, लेकिन यह बात कोई मानने को तैयार नहीं है। विकास खंड अधिकारी को इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है और ग्राम सचिव को जानकारी है। इससे साफ जाहिर होता है कि ग्राम पंचायत के लोग गांव में नहीं जाते हैं।
