शिक्षकों के अवशेष पारिश्रमिक देयको की सूचना डीआईओएस भिजवायें: शिक्षा महानिदेशक..

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में संकलन केंद्रों पर नियुक्त मुख्य नियंत्रकों, परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों एवं मूल्यांकन केंद्रोंं पर नियुक्त परीक्षकों के भुगतान यदि लम्बित रह गये हो तो जिला विद्यालय निरीक्षक अवशेष पारिश्रमिक देयको की सूचना तत्काल परिषद की ई-मेल आई0डी0 पर भेजना सुनिश्चित करें तथा मूल प्रति डाक द्वारा बोर्ड कार्यालय प्रयागराज को प्रेषित करें।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन ने प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षकों को 26 मई को जारी पत्र में कहा कि बोर्ड परीक्षा 2022 हेतु संकलन केंद्रों पर नियुक्त मुख्य नियंत्रकों, परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों एवं मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों आदि के पारिश्रमिक हेतु परिषद कार्यालय द्वारा आपकी मांग के अनुसार पूर्व में बजट का आवंटन किया गया था। फिर भी यदि बजट की कमी के अभाव शिक्षकों का भुगतान लम्बित रह गया हो तो इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद की ई-मेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित करें तथा सूचना की मूल प्रति भी डॉक द्वारा परिषद के प्रयागराज स्थित कार्यालय को भेजी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *