
पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजकीय इंटर कालेज में तैनात चतुर्थ कर्मचारी ने बीती शाम कमरे में छत के कुंडे से साड़ी डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज के क्षेत्र भटासा निवासी ३० वर्षीय विकास पुत्र राजीव कश्यप जो रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बीती शाम कमरे छत के कुंड में साड़ी डालकर फांसी लगा ली। जब आधे घंटे तक कमरे से बाहर न निकलने पर मां रानीदेवी ने देखा तो उनकी चीख निकल गयी। चीखपुकार की आवाज सुनकर अन्य परिजन आ गये और विकास के शव को नीचे उतार, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतक की मां रानीदेवी, पत्नी अनूपा, पुत्र शौर्य, पुत्री वंशिका आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
