तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक ३१५ बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शनिवार को कादरीगेट थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चला रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम घनश्याम पुत्र खुशीलाल कुशवाहा हाल निवासी नेकपुर चौरासी व मूल निवासी कच्छपुरवा थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर बताया। तलाशी में उसके पास से एक ३१५ बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *