करणी सेना ने धूमधाम से मनायी पृथ्वीराज चौहान की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ब्लॉक कायमगंज द्वारा पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। शोभायात्रा सीपी स्कूल से शुरू होकर शिवाजी मूर्ति पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में क्षत्रिय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यात्रा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष करणी सेना मंथन ठाकुर, प्रदीप सिंह राठौर, कुलदीप सिंह राठौर, जीतेन्द्र चौहान, अभय राठौर का स्वागत कायमगंज टीम द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। यात्रा में भाजपा नेत्री अर्चना चौहान भी मौजूद रहीं। शोभायात्रा समापन के बाद सभी लोग कायमगंज में स्थित हरिवंश सिंह राठौर के नव निर्मित गेस्ट में जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सभा में पहुँचे और सभी मंचासीन लोगों ने सभा में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रिंसिपल एवंरण सिंह गौर, पूर्व डीएसपी रतन सिंह चौहान, सूबेदार विजय सिंह राठौर, रुकवरन सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में अपने महापुरुषों इतिहास सुरक्षित रखना आवश्यक है। कुछ लोग क्षत्रिय समाज के महापुरुषों को अपना बताने में लगे हैं। इसलिए हमें अपने महापुरुषों की जयंती बड़े स्तर पर मनानी चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह के मामले में करणी सेना पूरी तरीके से उनके साथ है। अगर जरूरत पड़ती है तो हम दिल्ली तक आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में जो आंदोलन हो रहा है वह पहलवानों का ना होकर एक परिवार व एक जाति के लोगों का है। असली पहलवान आज भी अखाड़े में है।
कार्यक्रम में कायमगंज टीम से ब्लॉक अध्यक्ष राणा मनमोहन सिंह, रवी ठाकुर, वीर प्रताप सिंह, अंकित तोमर, सुमित ठाकुर, अवध ठाकुर, योगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, डिम्पल चौहान, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पहाड़पुर प्रधान विवेक चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *