मत्स्य विभाग ने मछुआ समुदाय की योजनाओं की दी जानकारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मत्स्य विभाग द्वारा बाग लकूला स्थित उप कृषि निदेशालय के सभागार में एक प्रशिक्षण शिविर/गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप ने की एवं विशिष्ठ अतिथि उप निदेशक मत्स्य विभाग आर0के0 श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा अध्यक्ष अजीत बाथम ने किया। कार्यक्रम में मत्स्य विभाग द्वारा मछुआ समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इन योजनाओं में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ कल्याण कोष, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष आदि की चर्चा हुई। आसपास के विभिन्न गाँव से आये मत्स्य पालक, कृषक, पट्टे दार आदि ने मछली पालन आदि में होने वाली समस्याओं के बारे में पूछा।
जिसका समाधान किया गया एवं उप निदेशक द्वारा बताया गया की किस प्रकार मछली पालन में आने वाली समस्याओं का समाधान कर सकते और उन्हें रोगों से बचाकर अधी से अधिक मछली पालन कर जीवकोपर्जन कर सकते है। सरकार द्वारा कई योजनाओं पर सब्सिडी दी जा रही है जिसका लाभ मछुआ समुदाय को मिलेगा। पात्र मछुआ समुदाय के लोग किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय मे सम्पर्क कर सकते हैँ। बेघर लोगों को घर निर्माण हेतु धनराशि आबंटित की जाएगी। जिससे वो पक्की छत के नीचे रह कें साथ ही मछुआ समुदाय के लिए मछुआ बाहुल्य क्षेत्रों में बारात घर के लिए भी अठारह लाख का अनुदान दिया जायेगा। मत्स्य पालकों के लिए अगले माह होने वाले प्रशिक्षण के लिए भी आवेदन मांगे जा रहे है।
इच्छुक लोग फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैँ। साथ ही चिकित्सा सुविधा के लिए भी पात्र व्यक्ति आवेदन कर चिकित्सा सुविधा लाभ लिया जा सकता है। इस प्रकार बिभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे मे विस्तार से बताया गया। सदिकापुर से आये कलेक्टर सिंह ने मछली पालन से सम्बन्धित प्राप्त लाभ के बारे में सभी को विस्तार से बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष अजीत बाथम, मुकेश बाथम, ज्ञानेंद्र कश्यप, सचेंद्र कश्यप, अभिषेक बाथम, विजय कश्यप, राकेश बाथम, दुर्गेश नंदनी, विजय कश्यप, श्याम सुंदर निषाद, नीरज कश्यप, संजीव बाथम., सुरेंद्र पुजारीए मौजी राम बाबाए बेचे गिरी महाराज, धनीराम, प्रवीन कश्यप, दयाशंकर भारती, आनंद आदि दर्जनों समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *