स्व0 गोपीराम की स्मृति में हुई काव्य गोष्ठी.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यू। नगर के लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय गोपीराम सफ्फड़ की स्मृति में दो दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का आयोजन देश के जाने-माने कवि डॉक्टर शिवओम अंबर की अध्यक्षता एवं संत कवि ब्रज किशोर सिंह किशोर के सरस संचालन में हुआ। इस मौके पर कवियों ने प्रभु के चरणों में बैठकर अध्यात्मिक काव्य पाठ किया तो अध्यात्म स्वयं में साकार हो गया।
मूलत: गीतकार वरिष्ठ कवियत्री डॉक्टर गरिमा पांडेय की वाणी वंदना से प्रारंभ हुई कवि गोष्ठी को स्वर प्रदान करते हुए स्मृति अग्निहोत्री ने महाभारत और रामायण के संदर्भों को छूती रचनाओं से कार्यक्रम को धारा प्रदान कीष निमिष टंडन ने प्रभु को समर्पित रचना में अध्यात्म को साकार किया। वहीं उपकार मणि उपकार ने अपनी चुटकीली गज़़लों से वाह वाही बटोरी। अध्यात्म और श्रृंगार को बराबर से लिखने वाली कवियत्री प्रीति पवन तिवारी ने अपनी पहचान के अनुसार कविता पढ़कर समां बांध दिया। देश के बड़े मंचों से काव्य पाठ करके जनपद का नाम रोशन करने वाले उत्कर्ष अग्निहोत्री के गीत और मुक्तक को सभी ने सराहा। संचालन कर रहे बृजकिशोर सिंह किशोर के काव्य पाठ के बाद डाक्टर शिवओम अम्बर के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम विराम को प्राप्त हुआ। कवियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रमुख सुरेंद्र सफ्फड़ ने स्वागत किया वहीं समाजसेवी रोहित सफ्फड़ ने आभार जताया।
इस मौके पर व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ सुरेंद्र पांडेस, दीपक रंजन सक्सेना, रानी तिवारी, रोहित गोयल, डॉक्टर मनोज मेहरोत्रा, अशोक मिश्रा, रेनू सिकतिया, वैशाली सफ्फड़ जितेंद्र अग्रवाल, रेखा मिश्रा इतिहास कार रवीन्द्र भदौरिया सहित तमाम प्रमुख लोगों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *