फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले सैनिक के विरुद्ध पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
जानकारी के अनुसार पीडि़त देवेश कुमार निवासी मिडाकुर थाना किरावली जनपद आगरा का रहने वाला है। रुपये ठगने वाला व्यक्ति रामनिवास पेट्रोल पम्प के लिए जमीन देखने आगरा आया था, तभी रामनिवास से मुलाकात हो गई तो उसने बताया कि वह आर्मी में है और कंटोमेंट बोर्ड में फोर्थ क्लास की जगह निकली है। तुम्हारा कोई परचित हो तो उसकी नौकरी लगवा देंगे। उसके बताये गये समय पर मैं पहुंचा और 80 हजार रुपये मिठाई के डिब्बे में रखकर दिये और वह जब काफी देर तक लौटकर नहीं आया। दिये गये नम्बर पर फोन बंद होने पर समझ में आया कि मेरे साथ ठगी हो गयी है। इसका एहसास होते ही पीडि़त पुलिस की शरण में पहुंचा है।
नौकरी के नाम पर सैनिक बन 80 हजार ठगे
