*पीडि़त पिता ने घटना के संबंध में पुलिस को दी तहरीर
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने असलाहों के बल पर घर में घुसकर मारपीट की और युवक को जान से मारने की धमकी देकर उसका अपपहरण कर ले गये। घटना के संबंध में पीडि़त पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई निवासी रामवीर पुत्र मुकुट सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि धीरू पुत्र मेवाराम, जितेंद्र पुत्र विजराज, बबलू जो दिनेश पुत्र गंगाराम के साले ने असलाहो के सहारे घर में घुसकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीडि़त का आरोप है कि आरोपी उसके पुत्र प्रदीप को मारपीट कर उठा ले गये। आरोपियों ने पुत्रवधू उर्मिला को भी पीटा। आरोपी पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर अपहरण कर ले गये। पीडि़त ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की।
दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट व युवक का कर ले गये अपहरण
