पीआरडी में फिर भ्रष्टाचार का मामला आया सामने.

*बीओ पर डेढ़ लाख रुपये मांगने का आरोप
*इससे पहले भी फर्जी पीआरडी का मामला आया था सामने


नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पीआरडी में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, फिर एक मामला परमानेंट कराने के नाम पर रुपए मांगने का सामने आया है।
ब्लॉक नवाबगंज के पिपराबोझाी निवासी दिनेश चंद्र ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर अवगत कराया कि वह वर्ष 1990 से युवा कल्याण एवं प्रदेशिक विकास दल उत्तर प्रदेश में है और 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसके आधार पर विभाग द्वारा मिलने वाली ड्यूटी की 16 मार्च 2021 से 20 मार्च तक 5 दिवसीय आवासीय पीआरडी प्रशिक्षण पुलिस लाइन फतेहगढ़ में प्राप्त किया। जिसका प्रमाण पत्र मेरे पास है। मैं नवाबगंज क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात किया गया। उसके बाद लगातार ड्यूटी करता रहा हूं। मैंने थाने में भी ड्यूटी की। इस दौरान बीओ अनुराग द्वारा 1लाख 50 हजार की मुझसे मांग की और कहा कि तुम्हारा नाम नॉमिनेशन रजिस्टर में अंकित नहीं है, उसे चढ़ाने के लिए यह रुपए लगेगा। मैंने अपने गरीबी का हवाला दिया और बताया कि मुझे 10-12 हजार रुपये मिलते हैं। उसमें भी ड्यूटी लगवाने के नाम पर सेवा शुल्क देना पड़ता है, तभी ड्यूटी लगती है।
पीडि़त ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री सहित कई से शिकायती पत्र की प्रति भेजी है।

*मुझे जान से मारने की दी जा रही है धमकी: बीओ
फर्रुखाबाद।
रजिस्टे्शन के नाम पर रुपये मांगने के मामले में जानकारी करने पर बीओ अनुराग ने बताया कि मुझे इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। दिनेश चन्द्र द्वारा जो शिकायत की गई है वह किसी के कहने पर योजना के तहत मुझे फसाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मैने किसी से पैसा नहीं मांगा है, जब से मैं आया हूं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। जिसको लेकर कई लोग नाखुश है। बीओ ने बताया कि रामनिवास नाम का व्यक्ति अपने आपको को पूर्व ब्लाक कमांडर बताता है उसने कई बार मुझे धमकी दी कि तुम्हेकिसी मामले में फांस देंगे या तुम्हे रास्ते से हटा देंगे। इस संदर्भ में मैने जिला युवा कल्याण अधिकारी को लिखित रुप से अवगत भी कराया कि मुझे बार-बार धमकी भी दी जा रही है और जो व्यक्ति शिकायत कर रहा है उससे मेरी किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *