छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

*पुलिस ने पहुंचकर की जांच पड़ताल
कंपिल, समृद्धि न्यूज। हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकरी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी मुख्त्यार खान की १६ वर्षीय पुत्री मुस्कान हाईस्कूल की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार की बीती रात किसी पहर मुस्कान ने घर के कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे का दरवाजा खुला देख मंगलवार सुबह चार बजे मृतका की मां तबस्सुम बेगम ने कमरे में झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजपनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दारोगा यतेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतका चार भाई बहनो मुस्कान, बाबू बानो, अंसार व फिरोज में सबसे बड़ी थी। थाना प्रभारी आर0के0 सिंह ने बताया कि शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *