अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

*पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 950 रुपये की नगदी बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के छ: सदस्यों को पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही से 5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व 950 रुपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन में वार्ता करते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक दीपक कुमार त्रिवेदी, एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को मोहल्ला घेरश्यामू खां के पास खाली पड़ी जमीन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछके दौरान आरोपियों ने अपना नाम दर्शन वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा निवासी मोहल्ला सुदामापुरी जनपद कासगंज, विशाल कुमार उर्फ छोटू पुत्र रामसनेही, अमर कुमार उर्फ गोलू पुत्र हरीराम, रितेश बाबू पुत्र बृजेश कुमार, आकाश कुमार पुत्र सत्यप्रकाश, मोहित दिवाकर पुत्र रामनिवास निवासीगण मोहल्ला कादरगंज रोड कस्बा थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज बताया। आरोपियों की निशानदेही पर एक लोंग हार सोने का, दो झाले सोने के, दो महाराजा अंगूठी सोने की लगभग 5 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों के आलावा दो तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा 315 बोर तथा 950 रुपये की नगदी व अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दर्शन वर्मा पर 4 मुकदमे, विशाल कुमार उर्फ छोटू पर 3 मुकदमे, अमर कुमार पर 3 मुकदमे, रितेश व आकाश पर दो-दो मुकदमे, रोहित दिवाकर पर एक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *