ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें

समृद्धि न्यूज। ईरान और इस्राइल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस्राइल के हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलें इस्राइल पर दागी हैं। अब तक ईरान ने दो बार में इस्राइल पर लगभग 150 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। साथ ही उसने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता से भी इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास अभी भी समय है। हमने ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था और आज 61वां दिन था। शुक्रवार सुबह सुबह आईडीएफ ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और उसके 20 शीर्ष कमांडर मार गिराए। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख की भी मौत हुई। ईरान ने भी जवाब में इस्राइल पर हमला किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे।
इजराइल के ऑपरेशन राइजिंग लॉयन से अरब में तीसरे विश्व युद्ध का अलार्म बजने लगा है। ईरानी सेना के बड़े कमांडर टारगेट किलिंग में मारे जा चुके हैं। न्यूक्लियर प्रोग्राम को बड़ा नुकसान हुआ है। ईरान ने ऐलान कर दिया है कि इसकी सजा इजराइल को भुगतनी होगी लेकिन इजराइल पर ईरान के हमले हुए तो आग पूरे अरब में फैल जाएगी। अरब के देश खेमों में बंट जाएंगे। युद्ध एटमी संकट में भी बदल सकता है। इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन टू्र प्रॉमिस-3 शुरू कर दिया है। इसके तहत उसने तेल अवीव और यरुशलम पर देर रात जबरदस्त मिसाइल अटैक कर दिया। यही नहीं इजरायल पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हमला किया गया है। इसके बाद इजरायल ने दोबारा ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दिया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने गुरुवार तडक़े ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच जंग लगातार जारी है।

अमेरिका ने अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में किया शिफ्ट

इजरायल और ईरान के हमले के बीच अमेरिका ने भी अपने मिलिट्री रिसोर्स को मिडिल ईस्ट में शिफ्ट किया है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी भी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे घातक हथियार बनाता है और उनमें से कई इजरायल के पास भी है। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान को समझौता करने के लिए अब भी दूसरा मौका मिल सकता है।

ईरानी हमले में इस्राइल में एक की मौत 70 घायल

ईरान ने तेल अवीव में भी मिसाइलों से इमारतों को निशाना बनाया है। वहीं, इस्राइल के राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा, आपदा, एम्बुलेंस और रक्त बैंक सेवा के मैगन डेविड एडोम ने कहा कि इस्राइल पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में करीब 22 लोग घायल हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं दो की हालत मध्यम है, जबकि बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ा तनाव

ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ये हमले किए गए। वर्षों से इजराइल इस तरह के हमले की धमकी देता रहा है और अमेरिकी प्रशासन इसे रोकने का प्रयास करता रहा ह, क्योंकि उसे डर है कि इससे मिडिल ईस्ट में व्यापक संघर्ष भडक़ जाएगा और ईरान के मजबूत परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने में यह अप्रभावी होगा।

ईरान के हमले के बाद इजराइल ने क्या कहा

ईरान की तरफ से मिसाइल लॉन्च किए जाने के बाद इजराइली सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कुछ समय पहले, आईडीएफ ने ईरान से इजराइल की तरफ दागी गई मिसाइलों की पहचान की थी। खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं। जनता को निर्देश दिया गया है कि वे सुरक्षित स्थान में प्रवेश करें और अगली सूचना तक वहीं रहें। सुरक्षित स्थान को केवल स्पष्ट निर्देश के बाद ही छोड़ा जा सकता है। होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *