सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस की हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा ने किसान दिवस में आये कृषकों को बताया कि कृषि विभाग से सम्बन्धित जो भी समस्याये होगी उनका निराकरण ससमय किया जायेगा। कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा, सम्बधित कृषक व्हाट्सअप गु्रप पर अपनी समस्या भेज सकते है। जिसका समयान्तराल में निस्तारण किया जायेगा। जनपद में मानसून सक्रिय है, वह कृषक धान की नर्सरी जल्द ही डाल सकते है व समय से धान की रोपाई कर दे।
जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह ने कृषकों को अवगत कराया कि जनपद के सभी राजकीय बीज भण्डारो पर खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध है। जिसमें महीन धान की बॉसमती प्रजाति-1692 एवं 1718 तथा ढैचा चीज उपलब्ध है। कृषक अपना आधार कार्ड लेकर रा0कृ0बी0भ0 प्रभारी से सम्पर्क कर बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते है। जनपद में जायद मक्का का क्षेत्रफल अत्यधिक होने के कारण शासन द्वारा मक्का खरीद केन्द्रों की स्थापना की गयी है। कृषक अपना पंजीकरण कराकर मक्का सम्बन्धित क्रय केन्द्रों पर बिक्री कर सकते है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रोली सिंह ने किसानों को अवगत कराया कि जनपद में मक्का का उत्पादन इस वर्ष अच्छा रहेगा, शासन द्वारा मक्का खरीदने हेतु जनपद में कई केन्द्रों की स्थापना की गयी है। सरकार द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रु0 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। इच्छुक कृषक ऑनलाइन पंजीकरण क्रय केन्द्रों के माध्यम से मक्का की बिक्री कर सकते है। मोहम्मदाबाद के सिरोली निवासी कृषक राममोहन दीक्षित ने बताया कि जनपद के अधिकांश सरकारी नलकूप बंद पड़े है। जांच करवाकर चालू कराये जाने की मांग की।
सीडीओ ने अधिशाषी अभियन्ता नलकूप/सिंचाई को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में संचालित नलकूपों का सत्यापन कर सत्यापन आख्या मुझे एवं शिकायतकर्ता का उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कृषक शिवप्रताप सिंह चौहन एव अन्य भा0कि0यू0 के पदाधिकारियों द्वारा किसान दिवस में अवगत कराया कि विकास खण्ड शमसाबाद के ग्राम बराविकू सोसायटी पर हुये घोटाले की जांच का मुद्दा उठाया गया। सीडीओ ने किसान दिवस में कृषों द्वारा रखी गयी समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण कपिल कुमार, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा, बी0के0 सिंह जिला कृषि अधिकारी, सतीश कुमार उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी/जिला कृषि रक्षा अधिकारी, डा0 वी0पी0सिंह अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, राघवेन्द्र सिंह जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, सुशील कुमार अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, वी0डी0 वर्माअग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ इण्डिया, प्रियांशु मिश्रा मण्डी निरीक्षक सातनपुर/कायमगंज, गिरीश चन्द्र ज्येष्ठ विपणन अधिकारी, नारद लाल राणा प्रभारी सहा0 निदेशक मत्स्य, रोली सिंह खाद्य एवं रसद विभाग, प्रदीप कुमार यादव व0क्षे0 प्रबन्धक (इफको), विपिन कुमार सहायक प्रबन्धक पीसीएफ, विपिन कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, विनोद कुमार अधिशाषी अभियन्ता नगर पालिका फर्रु0, इमरान अंसारी सहायक अभियन्ता नलकूप, शिवांशु बाजपेयी सहायक अभियन्ता सिंचाई, डा0 सत्येन्द्र प्रताप सिंह जिला परियोजना समन्वयक यू0पी0डॉस्पं, मितेश कुमार यादव डी0डी0एम0 नाबार्ड, आरके राठौर एलडीएमओ, नितिन वर्मा सहायक अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), सत्येन्द्र कुमार सिंह गन्ना निरीक्षक, रतीक कुमार दीक्षित भूमि परीक्षण प्रयोगशाला लाकूला बाग, भानू प्रताप तिवारी जिला समन्वयक फसल बीमा एचडीएफसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *