फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के तहत राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), जखा याकूतगंज, में अपचारी किशोरों को योग कराया गया। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने अपचारी किशोरों को सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, हलासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, गौमुखासन, योगमुद्रासन, धनुरासन एवं भस्त्रिका, कपालभांति, अनुलोम विलोम आदि का अभ्यास कराया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने भी योगाभ्यास किया और अपचारी किशोरों से अपने दैनिक जीवन में योग करने को कहा। उन्होंने योगाभ्यास से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया और कहा कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ होता है और अनेक बीमारियां बिना दवाई के ठीक हो जाती हैं। संस्था अधीक्षक विकास कुमार ने भी योग किया और किशोरों को योग से जुड़े रहने को कहा। उन्होंने बताया कि संस्था में प्रतिदिन योग प्रशिक्षक ऋषिकांत के द्वारा योगाभ्यास कराया जाता है। इस अवसर पर केयरटेकर दिलीप कुमार, राज कुमार, गौरव कुमार आदि ने योग किया।
राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरों ने किया योगाभ्यास
