सपा ने गांव-गांव में पीडीए जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जोड़ा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने 192 कायमगंज विधानसभा में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के तहत जौरा, दीपपुर नगरिया, अलियापुर में जनसंपर्क किया। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जमकर आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने जनता को सचेत करते हुए 2027 के चुनाव के लिए एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को समर्थन देने का आवाह्न किया। वहां मौजूद जन समूह ने एक स्वर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। जॉन इंचार्ज दुर्वेश जाटव, विधान सभा महासचिव मनोज कोरी ने भी जय भीम जय समाजवाद के साथ सबसे सपा का पीडीए एकजुट और मजबूत बने रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *