उमस का दंश झेल रहे लोगों को झमाझम बारिश ने दी राहत

मक्का किसानों के चेहरे मुरझाये, धूप न निकलने से मक्का हो रही काली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यजू। उमस का दंश झेल रहे लोगों को रविवार की शाम राहत उस समय मिली, जब झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम एक वारगी सुहाना हो गया। वहीं इस वारिश से मक्का किसान परेशान नजर आये।
जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से रुक-रुककर वारिश हो रही थी, लेकिन रविवार को शाम काले बादल घिर आये और झमाझम वारिश शुरु हो गयी। जिससे यहां एक तरफ लोगों ने उमस से राहत महसूस की, वहीं निचले इलाकों में पानी भरने से उन्हें निकलने बैठने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर पालिका द्वारा सफाई न किये जाने से नालियों का कीचड़ सडक़ पर आ गया। जिससे लोग नगर पालिका को कोसते नजर आये। गलियां पानी से लबालब भर गयी, लेकिन वहीं मक्का किसानों के लिए बारिश ने माथे पर बल डाल दिया है। एक तरफ बारिश होने से धान के लिए खेतों की जुताई होना शुरू हो गया है। वहीं मक्का किसान बारिश होने और धूप ना निकलने से काफी परेशान हैं। दरअसल काफी जगह मक्का खेतों में पककर खड़ी है। वहीं काफी किसान मक्का काटकर उसे सूखा रहे हैं, लेकिन धूप ना निकलने से मक्का काली पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *