सरकार ने डीपीसी के आधार पर 61 अधिकारियों को दी प्रोन्नति
सैफई : सैफई में तहसीलदार पद पर कार्यरत मोहम्मद असलम को उप जिलाधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेष सचिव नियुक्ति अन्नपूर्णा गर्ग ने सोमवार को डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की संस्तुति के आधार पर 61 तहसीलदारों की प्रोन्नति संबंधी आदेश जारी किए। सूची में मोहम्मद असलम का नाम भी शामिल है, जिन्हें अब एसडीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी पदोन्नति की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में खुशी का माहौल बन गया। सहयोगी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, नायब तहसीलदार अलख शुक्ला, लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अनूप यादव, तहसील अध्यक्ष संजीव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुखबीर यादव, राजस्व निरीक्षक राजेश यादव, बलवीर सिंह, लेखपाल अजय यादव, अनुराग शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, अमित यादव, सुशील यादव सहित अन्य ने मोहम्मद असलम को बधाई दी।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सूची में कुल 61 तहसीलदारों को एसडीएम के पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी को विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
