लोहिया अस्पताल में मरीजों को वितरित किये गये फल
जिले भर में कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
तहसीन सिद्दीकी सहित कई सपा नेताओं ने हनुमान मंदिर में किया हवन पूजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में केक काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया तथा उनके दीर्घायु होने की भगवान से कामना की गयी।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिले के हर बूथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में अखिलेश को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारी उत्साह है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी जिसे टिकट देगी उसे लड़ाएंगें ये संकल्प लेना होगा, तभी 2027 में सरकार बनेगी। हम सबको राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना है। समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार से अन्य दलों में खलबली मची है। इसलिए भ्रम फैलाकर लोगों को घुमराह कर रहे है, लेकिन हमें उनकी ओर ध्यान नहीं देना है और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना है। डा0 नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, रामसेवक सिंह यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सर्वेश अंबेडकर मो0 उमर खां, विजय यादव, नदीम अहमद फारुकी, इलियास मंसूरी, पुष्पेन्द्र यादव, नागेन्द्र शाक्य, सुलक्षणा सिंह, जिला सचिव राधेश्याम सविता आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी आदि ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना व हवन पूजन कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।
संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया। इस मौके पर रमेश चन्द्र कठेरिया, बृजेश पाल, बिजेन्द्र सिंह यादव, शिवम यादव, अखिल कठेरिया, रामपाल सिंह यादव, आलोक यादव, भोला यादव, प्रदीप यादव, विवेक यादव, नरेन्द्र यादव, मनोज यादव, ओमप्रकाश शर्मा, मुन्नालाल साहू, रघुवीर कटियार, शीशराम बाथम, विनीत परमार, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, शिवशंकर शर्मा, रामू गुप्ता, अकील अहमद, विकास गुप्ता, अंकुर शाक्य, निजाम अंसारी, आनन्द यादव, बेंचेलाल यादव, धीरज मिश्रा, मशरूर अहमद, मनोज दिवाकर आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं ने डा0 राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए एंव मरीजों से हालचाल लिए और मौजूद डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर इलाज करने का भी अनुरोध किया।
सपा मुखिया का जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
