फतेहगढ़ पुलिस की शानदार पहल

फतेहगढ़ पुलिस की मीडिया सेल में तैनात आरक्षी अरविन्द चाहर विश्व साइकिल दिवस पर लोगों को साइकिल चलाने एवं उस से हमारे शरीर को होने वाले लाभ व हमारे पर्यावरण स्वच्छता की दिशा में बढ़ा रहे हैं सराहनीय कदम।
आरक्षी अरविन्द चाहर ने बताया कि आज विश्व साइकिल दिवस है जो प्रत्येक वर्ष 3 जून को मनाया जाता है संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से 3 जून 2018 से प्रत्येक वर्ष विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा।
साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ रखना है आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति कार व मोटरसाइकिल आदि का उपयोग करता है जिससे हमारा पर्यावरण पर्यावरण प्रदूषित होता है।
साइकिल चलाने में ना तो पेट्रोलियम पदार्थों का उपयोग होता है ना ही हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है साइकिल चलाने से हमारे शरीर की मांसपेशियों का व्यायाम होता है जिससे हमारा शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है।
हमें स्थानीय जगहों एवं छोटी दूरियों के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए जिससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहे और पर्यावरण भी स्वच्छ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *