अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

*दावत खाकर बाइक से घर जाते समय घटी घटना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दावत खाकर घर वापस जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उपचार के लिए परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर के ग्राम गौंटिया पश्चिमी निवासी 22 वर्षीय कृपाशंकर पुत्र रामेश्वर जाटव बीती रात पांचाल घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। दावत खाकर कृपाशंकर रात को ही घर वापस बाइक से जा रहा था। जैसे ही थाना राजेपुर के जमापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन पहुंच गये और उपचार के लिए लोहिया में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कृपाशंकर की मौत हो गई। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी छोटी बिटिया, मां मोलिना आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *