दबंग देवर व देवरानी ने महिला पर किया जानलेवा हमला

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंग देवर व देवरानी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आ जाने पर उक्त दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम लुकुटपुरा निवासी विजली पत्नी विजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में मैं 6 जून को घर पर अकेली थी, तभी देवर मनोज, देवरानी गुड्डी देवी व सनी ने सुबह 8 बजे जान से मारने की नियत से धारधार चाकू से हमला कर दिया। जिससे गंभीर रुप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों के आ जाने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की मांग की।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *