कमालगंज, समृद्धि न्यूज। काली नदी के किनारे शौच करते समय वृद्ध का पैर फिसल गया। जिससे वह नदी में समा गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद शव को निकलवा पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी के मौजा कैटाहा निवासी रमेश सिंह सेंगर (60) पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह की शुक्रवार को काली नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सुबह मूंगफली की खुदाई करने खेत पर गये थे। वहां से शौच के लिए नदी किनारे गए थे। जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गए। खेत पर काम कर रहे मजदूरों ने जब रमेश सिंह को नहीं देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण सुरजन व आनंद मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई, तभी क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा, थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया। मृतक के परिवार में दो पुत्र सोनू और सुशील हैं। दोनों की शादी हो चुकी है तथा एक पुत्री रीता विवाहित है। पत्नी ऊषा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। चानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजन प्राइवेट वाहन से मृतक के शव को सीएचसी कमालगंज लेकर आए। जहां पर डॉ0 मान सिंह वर्मा द्वारा शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
