सडक़ सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर बच्चों की जान से खेल रहे स्कूली वाहन

कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा, एआरटीओ बोले ऐसे वाहनों पर होगी कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रशासन के आदेश के बावजूद निजी स्कूल संचालक स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अनफिट स्कूली वाहनों से कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा। जानकारी के अनुसार शविनार को जब हमारे संवाददाता ने की नजर स्कूली वाहनों पर पड़ी, तो देखा कि निजी स्कूल संचालक खुलेआम बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा है। यह वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बताते चलें कि 250 निजी स्कूलों के 468 वाहन एआरटीओ कायालय में पंजीकृत हैं। 118 स्कूली वाहन बिना फिटनेस के सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। जिसमें 40 वाहन समय सीमा पार कर चुके हैं। 231 स्कूली वाहन वैध नहीं हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह स्कूली वाहन छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूली वाहनों में छात्रों के चढ़ते उतरते समय खतरे की चेतावनी देने वाली लाइट, आपातकाल में प्रयोग की जाने वाली घंटी व अलार्म, वाहनों को ट्रेक करने के लिए नहीं लगा जीपीएस सिस्टम। एआरटीओ वीएन चौधरी ने बताया की अभियान चलाकर सभी मानकों को देखा जायेगा। मानक पूरे न मिलने पर वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *