जय शिव शम्भू, बम-बम भोले के उद्घोष के बीच कांवडिय़ों गोला गोकर्णनाथ रवाना

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में सावन माह की शुरुआत होते ही जय शिव शम्भू, बम-बम भोले के जयकारे गुंजायमान होने लगे हैं। पहली कावड़ डाक यात्रा में कांवडिय़े शिव की भक्ति में पूरी तरह से डूबे दिखायी दिये।
कस्बा नवाबगंज तथा आसपास क्षेत्र में सावन माह की शुरुआत होते ही शिव मंदिर सजने लगे हैं। कस्बा नवाबगंज से शिव भक्तों की प्रथम कावड़ डाक यात्रा निकली। जिसमें शिव भक्त जय शिव शम्भू, बम-बम भोले के उद्घोष करते दिखायी दियेेेे। कस्बा नवाबगंज से रवाना हुई यात्रा में आनन्द कश्यप, अनुज कश्यप अपने दर्जनों साथियों के साथ गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। डीजे की धुन पर श्रद्धालु पूरी तरह शिव की भक्ति में डूबे दिखायी दिये। यात्रा में आनंद कश्यप, अनु टेंट हाउस के मालिक दुष्यंत कश्यप, अरविंद राठौर, अनुज कश्यप, गुड्डू सक्सेना, स्वर्णकार अजीत यादव, संजीव कश्यप, लवी कश्यप सहित तमाम श्रद्धालु शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए। बताते हैं कि श्रावण मास माह भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता है। इस एक माह तक भक्तगण शिव की आराधना करते हैं तथा शिव के धाम गोल गोकर्णनाथ में जाकर कांवर चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ आज से हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *