तहसीलदार व लेखपाल के खिलाफ याचिका दायर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विरासत चढ़वाने के नाम पर लेखपाल द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई, मना करने पर गलत रिपोर्ट लगा देने के मामले में लेखपाल व तहसीलदार सदर के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की गई।
थाना कमालगंज के ग्राम खुदागंज निवासी रामनिवास पुत्र स्व0 रामदुलारे ने न्यायालय में दायर की याचिका में दर्शाया कि उनके पिता जौहर बेड़ा ग्राम पंचायत महोना ब्लाक तालग्राम थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज के रहने वाले थे। उनकी 10 दिसम्बर 1984 में मौत हो गई थी। पीडि़त पांच भाई थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पीडि़त के पिता के नाम ग्राम सिलार चौरा भोजपुर में कृषि योग्य भूमि है। पिता की बिरासत चढ़वाये जाने के लिए तहसील सदर में आवेदन किया। जिस पर लेखपाल अनुराग दुबे ने आवेदन पर लेखपाल हस्तांतरण रिपोर्ट लगाये जाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। लेखपाल ने कहा कि इसमें से तहसीलदार मैडम को भी देना पड़ेगा। पीडि़त ने कई बार कहा पर उसने मना कर दिया। 15 मई 2022 को लेखपाल ने कहा कि तुमने रुपये नहीं दिये तो मैने रिपोर्ट लगा दी। जिसमें दर्शाया कि पीडि़त के पिता ने दो शादियां की थी, इसलिए विरासत नहीं चढ़ायी जा सकती और भूमि का विवादित बता दिया। कूटरचित रिपोर्ट तहसीलदार की सहमति से लेखपाल अनुराग दुबे ने तैयार की। पीडि़त अपने अधिकार से वंचित रह गया। तहसीलदार से मिलकर सारे प्रपत्र दिखाये, लेकिन उसके बाद भी तहसीलदार ने हड़काकर भगा दिया। शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *