कमलेश गुप्ता बने लिंजीगंज भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

 तीन संगठनों के लिंजीगंज के है अध्यक्ष
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कमलेश गुप्ता को लिंजीगंज व्यापार मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया और प्रमाण पत्र देकर उनका स्वागत किया। कमलेश गुप्ता पहले से ही उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट में युवा जिला चेयरमैन पद लिये हुए है। उसके बावजूद भी दूसरे संगठन में पदाधिकारी बनाये गये है। तीन संगठन में पद लेने वाले कमलेश गुप्ता ने बताया कि हम व्यापारी है हम सभी के साथ है। भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता अगर चाहें तो वह भी हमें पदाधिकारी बना सकते है। हम सभी व्यापारियों के साथ रहकर काम करेंगे। जो लोग संगठन की बात करते है हमें उससे कोई लेना देना नहीं है। हम सभी संगठनों का समर्थन करते है। इस संबंध में मिश्रा गुट युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि कमलेश गुप्ता तीनों संगठनों के लिंजीगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष है। मेरे साथ युवा कमेटी में जिला चेयरमैन है। ऊपर से अगर कोई आदेश मिला तो कमलेश गुप्ता को युवा चेयरमैन पद से हटा देंगे। अभी वह मेरे साथ पदाधिकारी है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि मेरे संगठन में पहले से ही लिंजीगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अरुण गुप्ता है। हमें अपने संगठन में उन्हें पदाधिकारी नहीं बनाना है। एक व्यक्ति एक संगठन में रहते हुए दूसरे संगठन में पदाधिकारी बनना नियम के विरुद्ध है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *