सुसाइड नोट लिखकर दो टीचरों पर लगाया आरोप
समृद्धि न्यूज। सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती, उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया, मुझे अपमानित किया, मैं उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं, ये अंतिम शब्द थे गे्रटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ज्योति के। उसने अपना दर्द सुसाइड नोट में लिखा। फिर हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर उसने जान दे दी।

नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के गल्र्स हॉस्टल में शनिवार देर रात बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्रा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने विश्वविद्यालय के डेंटल डिपार्टमेंट की एक महिला और एक पुरुष शिक्षक पर मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। मृतका विश्वविद्यालय में बीडीएस सेकंड ईयर की छात्रा थी और हाल ही में वह मानसिक दबाव में नजर आ रही थी। छात्रा की आत्महत्या की खबर फैलते ही हॉस्टल में हडक़ंप मच गया। नाराज छात्रों ने देर रात हॉस्टल परिसर में जोरदार हंगामा किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
सुसाइड नोट में ज्योति ने लिखा है-अगर मेरी मौत हुई तो इसके लिए पीसीपी और डेंटल मेडिकल के टीचर जिम्मेदार होंगे। महेंद्र सर और शैरी मैम मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। आगे ज्योति ने लिखा- मैं चाहती हूं कि वे जेल जाएं। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया, मुझे अपमानित किया। मैं उनकी वजह से लंबे समय से डिप्रेशन में हूं, मैं चाहती हूं कि उन्हें भी यही सब सहना पड़े, सॉरी, मैं अब और नहीं जी सकती। वहीं, घटना के बाद परिजनों और छात्रों ने जमकर बवाल काटा।
शुक्रवार शाम ज्योति कमरे में अकेली थी। साथी छात्राएं बाहर गई थीं। शाम करीब 7 बजे एक छात्रा आई, उसने देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके दो बार धक्का देने से दरवाजा खुल गया। देखा तो ज्योति फंदे पर लटकी थी, फिर उसने वार्डन और अन्य स्टूडेंट्स को इसकी सूचना दी। छात्रों ने बताया- ज्योति पर एक फर्जी साइन करने का आरोप लगाया गया था, जिससे वह काफी परेशान चल रही थी।
दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों और यूनिवर्सिटी के छात्रों में शारदा यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
