मिर्जापुर, समृद्धि न्यूज। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवडि़य़ों ने एक सीआरपीएफ जवान के साथ जमकर लात-घूसों से मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवरियों ने एक सीआरपीएफ जवान की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इसमें कांवडिय़ों जवान को लात-घूसों से मारते नजर आ रहे हैं। आरपीएफ ने तीन कांवडिय़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि चार नाबालिगों को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जिस जवान के साथ मारपीट की गई। वह वर्दीधारी जवान सीआरपीएफ से जुड़ा हुआ है। वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे, इससे पहले ही कावडि़य़ों के इस गु्रप के साथ कुछ कहासुनी हो गई। इस पर कावडि़ए भडक़ गए, कांवडिय़ों ने जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बताया गया कि देहात कोतवाली के खुटहां निवासी सीआरपीएफ जवान गौतम अपने पुत्र और साथी के साथ शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। वह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से जाने वाले थे। उनकी तैनाती मणिपुर में है। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर सीआरपीएफ जवान का कोई साथी सामान लेने गया। स्टेशन पर काफी संख्या में कांवडिय़ां ब्रह्मपुत्र एक्सप्रस से बैजनाथ धाम जाने के लिए पहुंचे थे। पुत्र के साथ खड़े सीआरपीएफ जवान का वहां मौजूद कांवडिय़ों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर कांवडिय़ों ने अचानक सीआरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। उनको जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पिटाई करने लगे। वायरल वीडियो में सीआरपीएफ जवान का पुत्र पास आकर पिता को उठाता दिखा।
आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि सीआरपीएफ जवान से कांवडिय़ों ने विवाद किया। सात कांवडिय़ों को पकड़ा गया। इसमें चार नाबालिग हैं। सभी आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। बालिग आरोपी सत्यम, अभिषेक साहू निवासी फतहां कोतवाली शहर और अभय तिवारी कजरहवा पोखरा निवासी है। जिनका चालान किया गया।
मिर्जापुर: ड्यूटी पर जा रहे सीआरपीएफ जवान को कांवडिय़ों ने लात-घूसों से पीटा, सात गिरफ्तार
