मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरुक

प्रोबेशन अधिकारी ने फ्रॉड कॉल से सावधान रहने की दी जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनएकेपी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने छात्राओं को मोबाइल का सीमित उपयोग करने एवं एआई से सावधान रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी फ्रॉड कॉल से सावधान रहना है। यदि कोई समस्या आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अभ्युदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाती है, इसके साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 112 इमरजेंसी नम्बर के विषय में भी बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने मिशन शक्ति अभियान में विद्यालय की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को डायरी और गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह ने छात्राओं से कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप से दूरी बनाए और रील्स पर अपना कीमती समय नष्ट न करें, क्योंकि रील्स देखते समय का अंदाजा भी नहीं लगता कि कब 2 या 3 घंटे बीत गए। उन्होंने बाल संरक्षण से संबंधित विषय पर भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या इंदु मिश्रा ने छात्राओं से कहा कि कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले अपने माता पिता को जानकारी दें और उनकी बात अवश्य माने। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *