भाकियू के मण्डल अध्यक्षों की हुई समीक्षा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैट का तीन दिवसीय चिंतन शिविर हरिद्वार में 16 जून को सम्पन्न हुआ था। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद के लोग पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में सभी ब्लाकों से भाग लिया था। 20 प्रतिशत से अधिक गांवों से 115 ब्लाक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्यायें उठायी थी और तीन महीने का समय दिया था। समय पूर्ण हो जाने पर बड़े आंदोलन की रुपरेखा बनायी गई। शुक्रवार को मसेसी स्थित कुसुम वैंकेट हाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जोनल अध्यक्ष वैजनाथ अवस्थी ने कहा कि फर्रुखाबाद का संगठन अच्छा कार्य कर रहा है। किसानों के हित की लड़ाई लड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने जनपद की समस्यायें उठाते हुए कहा कि इनका निस्तारण नहीं हुआ तो एक आंदोलन होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बराकेशव की चकबंदी को पूर्णतया रुकवाना, लिंक हाइवे में जिन किसानों की जमीन जा रही है, उनको न्याय दिलाना, गंगा जी के किनारे बहवलपुर से फर्रुखाबाद तक तटबंध बनवाना। जिससे गंगा जी के किनारे बसे गांव के किसानों को बाढ़ से निजात दिलाना बहुत जरूरी है। अरविंद शाक्य, शमीम सिद्दीकी, लक्ष्मी शंकर, महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सिंह सोमवंशी, गोपी शाक्य, अभय यादव, मुकेश शर्मा, बिजनेस यादव, पुजारी कटियार, गुड्डू यादव, राजेश गंगवार, विमलेश शाक्य, कश्मीर सिंह गंगवार, सोनू सोमवंशी, बड़े यादव, पवन जोशी, टिंकू यादव, सतीश कठेरिया, बबलू खटीक, शिवराम शाक्य, प्रदीप यादव, विजय सिंह शाक्य उपस्थित रहे।
किसानों की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन: अजय कटियार
