बिहार: सीएम नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, पत्रकारों की पेंशन की डबल, हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपये

समृद्धि न्यूज। बिहार में नीतीश सरकार एक के बाद एक चुनावी पिटारा खोले जा रही है। तोहफों की झड़ी पर झड़ी लग रही है। अभी हाल ही में बिहार सरकार ने लोगों को हर महीने 125 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान किया था। अब सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि दी जाएगी। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके पति/पत्नी को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *