पुलिस ने गुमशुदा बालक को दो घंटे में बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

घर से स्कूल के लिए निकला था
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्कूल के लिए 15  वर्षीय बालक वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद बालक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर व कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 घण्टे के अंदर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों व आमजनमानस ने पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठता व समर्पित सेवाभाव की प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र शीशम बाग निवासी रहीस खान का 15 वर्षीय पुत्र हमजा एक विद्यालय में कक्षा ८ का छात्र था। रोज की भांति हमजा शनिवार सुबह स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब हमजा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान छात्र हमजा का बैग व साइकिल गुरुद्वारा के पास बनी कब्रिस्तान में पड़ी मिली। लोगों की माने तो वह स्कूल भी नहीं गया था। इसके बाद पीडि़त परिजनों ने स्थानीय पुलिस की मदद ली। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर व फतेहगढ़ रणविजय ने पुलिस टीम के साथ गुमशुदा बालक की खोजबीन शुरु की, पुलिस ने शीशम बाग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर बैठा है। सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन पहुंच गयी और बालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों व आमजनमानस ने पुलिस की तत्परता, कर्तव्यनिष्ठता व समर्पित सेवाभाव की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *