फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से आर0ओ0/ए0आर0ओ0 भर्ती परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़, रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़, बद्री विशाल पी0जी0कालेज फर्रूखाबाद, मॉर्डन पब्लिक स्कूल रेलवे रोड फर्रूखाबाद, के0आर0रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद, गुरुकुल वल्र्ड स्कूल पांचाल घाट रोड लाल दरवाजा फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उक्त परीक्षा जनपद के 29 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जिसमें पंजीकृत 12936 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4796 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे व 8140 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे।
आर0ओ0/ए0आर0ओ0 भर्ती परीक्षा- 4796 ने दी परीक्षा, 8140 रहे अनुपस्थित
