नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। झमाझम वारिश से जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं अन्नदाता के लिए भी यह बारिश मुफीद मानी जा रही है, क्योंकि धान की फसल को वारिश का पानी क्या मिला, मानो संजीवन मिल गयी हो।
मौसम कई दिनों से बन रहा था और थोड़ी बहुत बरसात हो रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई झमाझम वारिश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। सडक़े तलाब नजर आयीं। लोगों के घरों में पानी भर गया। गलियों ने भी तालाब का रुप ले लिया। जिससे लोगों को निकलने बैठने में काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि भीषण बरसात से गर्मी से राहत मिली, वहीं अन्नदाता भी काफी प्रसन्न है, क्योंकि धान की फसल की रोपाई चल रही है। ऐसे में उसे खेतों में पानी नहीं लगाना पड़ेगा। कई लोगों ने तो फसल की रोपाई तक कर दी है। उनकी फसल बरसात के पानी में लहलहा उठी। क्षेत्र के गांव नंगला हीरा सिंह, गनीपुर, चांदपुर, सिरमौरा बांगर, हमीरपुर, हुसैनपुर, जाफर नगर, नगला जोधा, नगला बारंग, जोगपुर, बरतल आदि के किसान खाफी खुश नजर आये। उन्होंने भगवान इंद्रदेव को दिल से धन्यवाद दिया।
झमाझम वारिश से लहलहा उठी धान की फसल
