समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर में बॉर्डर पर पुंछ जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सैक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों और घुसपैठियों के बीच गोलीबारी हुई।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान में बुधवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। पुंछ के कसालियान इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले व्हाइट नाइट कोर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि पुंछ सेक्टर के बाड़बंदी वाले इलाके में सुरक्षाबलों ने दो लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। सुरक्षाबलों द्वारा ललकारे जाने पर इन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और ऑपरेशन जारी है।
पुंछ में सुरक्षाबलों ने की सीमापार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
